NREGA Job Card Payment Check 2026: हाजिरी और पैसा आया या नहीं? मोबाइल से देखें नई लिस्ट [Direct Link]

NREGA Job Card

Step 1: वेबसाइट ओपन करें

NREGA Job Card देखने के लिए सबसे पहले आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट https://nrega.dord.gov.in पर जाना होगा। आप यह साइट मोबाइल, लैपटॉप या कंप्यूटर किसी भी डिवाइस से खोल सकते हैं। यह पोर्टल भारत सरकार द्वारा विकसित किया गया है, जो मनरेगा योजना से जुड़े सभी लाभार्थियों की जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध कराता है। इस वेबसाइट से आप अपने जॉब कार्ड की स्थिति, हाज़िरी, काम की तारीखें और भुगतान की स्थिति देख सकते हैं। साइट को ओपन करने के बाद आगे के स्टेप्स को ध्यान से फॉलो करें।

Step 2: मोबाइल या कंप्यूटर से “Key Features” में जाकर Report चुनें

अगर आप फोन पर साइट खोल रहे हैं, तो ऊपर तीन लाइन वाला मेनू दिखेगा, वही जिसे टैप करने से बाकी ऑप्शन खुलते हैं। कई बार एक बार में नहीं खुलता, तो दो-तीन बार टैप करना पड़ सकता है। जब मेनू खुल जाए, तो नीचे की तरफ थोड़ा स्क्रॉल करके “Key Features” ढूंढिए। उस पर टैप करें।

अब वहां एक लिस्ट खुलती है, उसमें “Report” वाला ऑप्शन मिलेगा — बस उसी पर क्लिक करना है। इसके बाद एक नया पेज खुलेगा, और उसमें आपको “State” लिखा मिलेगा। उस पर टैप करने से सभी राज्यों की लिस्ट दिखेगी। फिर वहां से अपना राज्य सिलेक्ट कर लीजिए। बाकी डेटा अपने-आप सामने आ जाएगा।
अगर लैपटॉप या कंप्यूटर चला रहे हैं, तो ऊपर मेनू बार में “Key Features” पर माउस ले जाएं, यानी hover करें। फिर वही स्टेप हैं।

Nrega Job Card

Step 3: State (राज्य) पर क्लिक करें

रिपोर्ट वाले सेक्शन में “State” लिखा होगा, उस पर क्लिक करो। फिर तुम्हारे सामने सभी राज्यों की लिस्ट खुलेगी। इसमें से अपना राज्य चुनो – जैसे उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड। जब राज्य चुन लोगे, तो नीचे “Proceed” लिखा बटन दिखेगा। उस पर क्लिक करना है ताकि अगला पेज खुल सके।

Nrega Job Card 2026

Step 4: District (जिला) को सेलेक्ट करें

राज्य चुनने के बाद एक नया पेज खुलेगा। उसमें जिलों की लिस्ट होगी। आपको अपने मनरेगा रजिस्ट्रेशन के हिसाब से सही जिला (District) चुनना है। यह ज़रूरी है क्योंकि सारी जानकारी जिले के अनुसार ही होती है। जब आप सही जिला चुन लेंगे, तो ब्लॉक और पंचायत के ऑप्शन भी दिखने लगेंगे।

ग्राम पंचायत जॉब कार्ड कैसे देखें

👉यह भी जानें: सभी राज्यों की वोटर लिस्ट देखने की Powerful Step-by-Step Guide

Step 5: Block और Panchayat को चुनें

जिला चुनने के बाद अगला स्टेप होता है ब्लॉक चुनना। ब्लॉक उस एरिया का नाम होता है जहाँ आपकी पंचायत होती है। जब आप ब्लॉक चुन लेंगे, तब पंचायत का ऑप्शन आएगा। अब उसमें से अपनी पंचायत चुनो, जहाँ आपका या आपके परिवार का जॉब कार्ड बना है। इसके बाद आपके सामने NREGA job card की लिस्ट दिखेगी।

जॉब कार्ड
job catd

👉यह भी जानें: क्या आपके नाम पर कोई और चला रहा है सिम?

Step 6: Nrega Job Card List में अपना नाम खोजें

अब आपकी पंचायत के सभी लोगों की एक लिस्ट खुलेगी जिनका मनरेगा जॉब कार्ड बना है। इसमें हर किसी का नाम, उसके पिता या पति का नाम और जॉब कार्ड नंबर लिखा होगा। आप ध्यान से लिस्ट में अपना या अपने घर के किसी सदस्य का नाम ढूंढो। जब नाम मिल जाए, तो उसके आगे जो लिंक है उस पर क्लिक करो। इससे पूरा जॉब कार्ड खुल जाएगा।

ग्राम पंचायत जॉब कार्ड नंबर कैसे निकाले

Step 7: Nrega Job Card नंबर और हाजिरी देखें

जैसे ही आप नाम पर क्लिक करेंगे, आपका पूरा जॉब कार्ड खुल जाएगा। इसमें दिखेगा कि आपने कितने दिन काम किया, कब हाजिरी लगी, कौन-से काम में काम किया और कितना पैसा मिला। ऊपर की तरफ Nrega Job Card नंबर भी लिखा होगा। आप चाहें तो इसे सेव कर सकते हैं या इसका स्क्रीनशॉट ले सकते हैं।

ग्राम पंचायत जॉब कार्ड

👉यह भी जानें: क्या आपके नाम पर कोई और चला रहा है सिम?

Leave a Comment