PM-KISAN योजना किसानों को साल में ₹6000 की मदद देती है। यह पैसा तीन बार ₹2000 की किस्तों में मिलता है। अब 2 अगस्त 2025 को सरकार ने 20वीं किस्त जारी कर दी है। अगर आपने जरूरी काम जैसे eKYC नहीं किया है, तो आपकी किस्त रुक सकती है। साथ ही यह भी चेक करना जरूरी है कि आपका नाम लिस्ट में है या नहीं। इसके लिए आपको अपना Beneficiary Status देखना होगा।
eKYC क्यों जरूरी है?
PM-KISAN योजना के लिए सभी किसानों को eKYC कराना जरूरी है। अगर कोई किसान यह प्रक्रिया पूरी नहीं करता है, तो उसे PM-KISAN योजना की अगली किस्त नहीं मिलेगी। इसलिए समय रहते eKYC करा लेना बहुत जरूरी है। नहीं तो आपकी किस्त रुक जाएगी , PM-KISAN योजना के लिए eKYC करने के दो आसान तरीके हैं।
पहला तरीका है OTP के जरिए। इसके लिए किसान को PM-KISAN वेबसाइट पर जाना होगा। वहां आधार नंबर डालें। फिर आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा। OTP भरते ही eKYC पूरी हो जाएगी।
दूसरा तरीका है बायोमेट्रिक eKYC, जो उन किसानों के लिए है जिनका मोबाइल नंबर आधार से लिंक नहीं है। ऐसे किसान अपने नजदीकी CSC (जन सेवा केंद्र) पर जाएं। वहां फिंगरप्रिंट यानी अंगूठे के निशान से पहचान की जाएगी और आपकी eKYC पूरी कर दी जाएगी।
यह प्रक्रिया बिलकुल फ्री और आसान है, और इसे कराने में ज्यादा समय भी नहीं लगता। इसलिए जल्द से जल्द eKYC कराएं ताकि आपकी ₹2000 की किस्त समय पर आपके खाते में पहुंच सके।
👉यह भी जानें: सभी राज्यों की वोटर लिस्ट देखने की Powerful Step-by-Step Guide
Beneficiary Status कैसे चेक करें?
सरकार की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-KISAN) की 20वीं किस्त किसानों के खातों में जारी कर दी है। यदि आप जानना चाहते हैं कि यह ₹2000 की किस्त आपके खाते में आई है या नहीं, तो Beneficiary Status नीचे दिए गए तरीके से सरलता से इसकी जानकारी दी गई हैं।

- रजिस्ट्रेशन नंबर से:
सबसे पहले PM-KISAN वाली वेबसाइट खोलो। वहाँ “Know Your Status” पर क्लिक करो। अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और कैप्चा कोड लिखो। फिर “Get OTP” पर क्लिक करो। आपके मोबाइल पर OTP आएगा, उसे डालें। इसके बाद तुम्हारी किस्त की जानकारी सामने आ जाएगी। - मोबाइल नंबर से:
अगर रजिस्ट्रेशन नंबर याद नहीं है, तो “Know Your Registration No.” क्लिक करें। फिर अपना मोबाइल नंबर और कैप्चा भरें। फिर “Get Mobile OTP” पर क्लिक करो। आपके मोबाइल पर OTP आएगा, उसे डालें। अब रजिस्ट्रेशन नंबर मिल जाएगा। इसके जरिए किस्त की जानकारी देख सकते हैं। - आधार नंबर से:
“Know Your Registration No.” क्लिक करें। वहाँ आधार नंबर और कैप्चा लिखो। फिर “Get Aadhaar OTP” पर क्लिक करो। आपके आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर OTP आएगा, उसे डालें। अब देखो ₹2000 की किस्त आई या नहीं।

⚠️ याद रखो:
यदि किस्त नहीं मिली है, तो वेबसाइट पर इसका कारण जानकारी मिलेगी। कभी-कभी eKYC की कमी या गलत जानकारियों के कारण किस्त में रुकावट आती है।
वेबसाइट पर नियमित रूप से Beneficiary Status की जांच करते रहें।
💡 जरूरी बात:
अगली किस्त चाहिए तो eKYC पूरी करो। मोबाइल नंबर, आधार और बैंक की जानकारी ध्यान से सही रखो। समय-समय पर किस्त की जानकारी Beneficiary Status वेबसाइट पर देखना मत भूलो।
Beneficiary Status Pending हो तो आगे क्या करें?
अगर आपने PM-KISAN पोर्टल पर जाकर Beneficiary Status चेक किया और उसमें “Pending” दिखा, तो इसका मतलब है कि आपकी जानकारी पूरी तरह से जांची नहीं गई है या कुछ दस्तावेज अधूरे हैं। यह समस्या कई कारणों से हो सकती है। जैसे, आपने अभी तक eKYC नहीं कराया है, आधार कार्ड बैंक खाते से लिंक नहीं है, या आपकी जमीन से जुड़े कागज सरकारी रिकॉर्ड में अपडेट नहीं हैं। कई बार नाम, मोबाइल नंबर या IFSC कोड में भी छोटी-मोटी गलती हो जाती है, जिससे स्टेटस पेंडिंग में चला जाता है।
इस स्थिति में चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। सबसे पहले, आपको फिर से eKYC करानी चाहिए। यदि मोबाइल से OTP नहीं मिल रहा है, तो नजदीकी CSC केंद्र पर जाकर फिंगरप्रिंट की मदद से बायोमेट्रिक eKYC कराएं। इसके बाद, अपने बैंक में जाकर पता करें कि आपका आधार आपके खाते से जुड़ा हुआ है या नहीं। साथ ही, अपने गांव के सचिव या लेखपाल से संपर्क करके भूमि के रिकॉर्ड भी सुधार लें। जब ये सभी जानकारी सही हो जाती है, तो कुछ दिनों बाद Beneficiary Status में “Success” हो जाता है और आपकी ₹2000 की किस्त आपके खाते में आ जाती है।
👉यह भी जानें: क्या आपके नाम पर कोई और चला रहा है सिम?
नई सूचना: कुछ किसानों की किस्त अस्थायी रूप से रोकी गई!
PM-KISAN योजना की 20वीं किस्त आ गई है, लेकिन कुछ किसानों की किस्त रोकी गई है। कृषि मंत्रालय के अनुसार, जिन किसानों ने 1 फरवरी 2019 के बाद ज़मीन खरीदी है, या एक ही परिवार के दो लोगों ने इस योजना का लाभ लिया है (जैसे पति-पत्नी या बालिग और नाबालिग), उनके मामले संदेह के घेरे में हैं।ऐसे मामलों में सरकार भौतिक सत्यापन कर रही है। जब तक यह जांच पूरी नहीं होती, आपकी ₹2000 की किस्त रोकी गई है। यदि आपने PM-KISAN में पंजीकरण कराया है और आपकी किस्त नहीं आई, तो आपको तुरंत Beneficiary Status की जांच करनी चाहिए।
