MDSU EXAM FORM 2026 के लिए महर्षि दयानंद सरस्वती यूनिवर्सिटी अजमेर के एग्जाम फॉर्म स्टार्ट हो चुके हैं। यूजी यानी कि अंडर ग्रेजुएट के सभी कोर्सेज जैसे बीए, बीएससी, बीकॉम, बीबीए और बीसीए के थर्ड सेमेस्टर और फाइव सेमेस्टर के एग्जाम फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। यानी कि थर्ड और फाइव सेमेस्टर के एग्जाम फॉर्म जैसा कि आपको पता ही होगा 2026 के अब भरे जा रहे हैं। इस पोस्ट में हम स्टेप-बाय-स्टेप एग्जाम फॉर्म भरना और आपकी फीस कितनी लगेगी, यह सब विस्तार से सीखेंगे।
MDSU EXAM FORM 2026: मुख्य हाइलाइट्स
| विवरण | जानकारी |
| यूनिवर्सिटी का नाम | महर्षि दयानंद सरस्वती यूनिवर्सिटी (MDSU), अजमेर |
| कोर्सेज | BA, BSc, BCom, BCA, BBA (All UG Courses) |
| सेमेस्टर | 3rd Semester और 5th Semester |
| फीस विवरण | कोर्स और कैटेगरी के अनुसार अलग-अलग (नीचे देखें) |
| ऑफिशियल वेबसाइट | mdsuexams.org |
Non-CET Vacancy 2026: (Rajasthan Non CET Vacancy 2026: 50,000+ Posts (List))
परीक्षा फॉर्म भरने की समय-सारणी (Dates)
यूनिवर्सिटी ने परीक्षा फॉर्म भरने के लिए निम्नलिखित समय-सीमा निर्धारित की है:
- बिना विलंब शुल्क (Normal Fee):05 फरवरी 2026 से 19 फरवरी 2026 तक।
- ₹100 विलंब शुल्क के साथ: 20 फरवरी 2026 से 23 फरवरी 2026 तक।
- परीक्षा शुल्क के बराबर विलंब शुल्क (Double Fee): 24 फरवरी 2026 से 26 फरवरी 2026 तक।
- हार्ड कॉपी जमा कराने की अंतिम तिथि: कॉलेज में फॉर्म की दो प्रतियां जमा कराने की अंतिम तिथि 20 फरवरी 2026 (बिना विलंब शुल्क वाले छात्रों के लिए) रखी गई है।
एग्जाम फॉर्म भरने के साथ ही अपनी तैयारी भी शुरू कर दें। अगर आपके पास अभी तक नया सिलेबस नहीं है, तो यहाँ से देख सकते हैं: MDSU Semester Syllabus 2025-26: सेमेस्टर और वार्षिक परीक्षा का सिलेबस यहाँ से डाउनलोड करें
Table of Contents
आवश्यक दस्तावेज और सावधानियां
फॉर्म भरते समय अभ्यर्थियों को ध्यान रखना होगा कि वे डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से घर बैठे भी शुल्क का भुगतान कर सकते हैं। आवेदन पत्र के साथ स्नातक 3rd और 5th सेमेस्टर के छात्रों को अपनी पिछली अंकतालिकाओं की स्व-प्रमाणित फोटोकॉपी संलग्न करनी होगी। वहीं, अन्य बोर्ड (जैसे CBSE) से उत्तीर्ण छात्रों को मूल अंकतालिका के साथ मूल माइग्रेशन प्रमाण-पत्र भी जमा कराना अनिवार्य है। स्वयंपाठी (Non-collegiate) छात्रों के लिए ध्यान देने योग्य बात यह है कि वे कंप्यूटर एप्लीकेशन, मनोविज्ञान और भौतिक शिक्षा जैसे प्रायोगिक विषयों का चयन नहीं कर सकते।
महत्वपूर्ण सूचना: अंतिम तिथि का इंतज़ार न करें
MDSU EXAM FORM 2026 भरने वाले सभी छात्रों को सुझाव दिया जाता है कि वे अंतिम तिथि (Last Date) का इंतज़ार बिल्कुल न करें। हालांकि विश्वविद्यालय द्वारा अक्सर अंतिम तिथियों को आगे बढ़ा दिया जाता है, लेकिन आप इसके भरोसे न बैठें। अंतिम दिनों में वेबसाइट पर ट्रैफिक बढ़ने की वजह से सर्वर डाउन होने, पेमेंट फेल होने या फॉर्म जमा न करने जैसे तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए किसी भी समस्या से दूर रहने के लिए समय रहते अपना फॉर्म 3rd और 5th सेमेस्टर के लिए पहले ही भरवा लें।
ऑनलाइन फॉर्म भरने की पूरी प्रक्रिया
सबसे पहले आपको Google पर या किसी भी ब्राउज़र पर आ जाना है। वहां पर आपको लिखना है “MDSU” और सर्च कर देना है। जैसे ही आप सर्च करेंगे आपके सामने यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट आ जाएगी, उसे ओपन कर लेना है। यहाँ से आपको MDSU Semester Exam Form Filling Process शुरू करने के लिए ‘Panel for NEP Classes’ पर क्लिक करना है।
स्टेप 1: लॉगिन और डैशबोर्ड
यहाँ आपको अपना यूजरनेम और पासवर्ड डालकर लॉगिन कर लेना है। अगर आप यूजरनेम या पासवर्ड भूल गए हैं, तो फॉरगेट करने का ऑप्शन भी वहीं दिया गया है। लॉगिन करते ही आपका नाम, रोल नंबर और सारी डिटेल खुलकर आ जाएगी।
स्टेप 2: फॉर्म और सब्जेक्ट का चुनाव
नीचे ‘Fill Exam Form’ विंडो पर क्लिक करें। यहाँ आपके सामने आपका कोर्स (जैसे सेमेस्टर थर्ड या फाइव) आ जाएगा। BA BSc BCom 3rd 5th Sem Exam Form चुनते समय अपने मुख्य विषयों और ‘स्किल सब्जेक्ट’ (Skill Subject) को बहुत ध्यान से चुनें। वही सब्जेक्ट लें जो आपकी कॉलेज में पढ़ाया जा रहा है, वरना बाद में सुधार करवाना पड़ेगा।
MDSU Exam Form Fees 2026: कितनी लगेगी फीस?
यहाँ एक महत्वपूर्ण बात यह है कि MDSU EXAM FORM 2026 की फीस आपके कोर्स (जैसे BA, BSc, BCom या BCA) और आपकी कैटेगरी (Regular, Non-College या Ex-Student) के हिसाब से अलग-अलग हो सकती है।
- सामान्य अनुमान: सेमेस्टर 5 के लिए औसतन फीस ₹2050 के आसपास है (जिसमें परीक्षा शुल्क और विकास शुल्क शामिल है)।
- BCA/Other Courses: अन्य प्रोफेशनल कोर्सेज की फीस इससे अलग हो सकती है।
- आधिकारिक फीस लिस्ट: अपनी कैटेगरी के अनुसार सटीक फीस देखने के लिए आप यूनिवर्सिटी द्वारा जारी आधिकारिक पीडीएफ यहाँ से डाउनलोड कर सकते हैं:
यहाँ क्लिक करें – MDSU Official Exam Fees PDF 2026
फीस का भुगतान और फाइनल सबमिट
सब्जेक्ट चुनने के बाद ‘Save and Next’ करें। अब आपके सामने फॉर्म का प्रीव्यू आएगा। इसे अच्छे से देख लें। इसके बाद आपको फीस जमा करनी होगी। पेमेंट के लिए ‘Pay’ बटन पर क्लिक करें। आप यूपीआई क्यूआर (UPI QR), नेट बैंकिंग या किसी भी यूपीआई ऐप के जरिए पेमेंट कर सकते हैं। पेमेंट सफल होते ही आपका फॉर्म फाइनल सबमिट हो जाएगा और आप उसका प्रिंट आउट ले सकेंगे।
निष्कर्ष
तो दोस्तों, इस प्रकार आप महर्षि दयानंद सरस्वती यूनिवर्सिटी अजमेर के 3rd और 5th सेमेस्टर के परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं। हमने यहाँ फीस, अंतिम तिथि और फॉर्म भरने की पूरी स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया साझा की है। ध्यान रहे कि फॉर्म भरने के बाद उसकी हार्ड कॉपी और जरूरी दस्तावेज अपनी कॉलेज में जमा कराना अनिवार्य है, तभी आपका आवेदन पूर्ण माना जाएगा। अगर आपको फॉर्म भरने में कोई समस्या आ रही है या आप कुछ पूछना चाहते हैं, तो नीचे कमेंट कर सकते हैं या यूनिवर्सिटी के हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)
क्या सभी कोर्सेज की फीस एक समान है?
जी नहीं, फीस आपके कोर्स (बीए, बीएससी, बीसीए आदि) और आपकी स्टूडेंट कैटेगरी (Regular/Non-college) के अनुसार अलग-अलग होती है।
आधिकारिक फीस चार्ट कहाँ से डाउनलोड करें?
आप विश्वविद्यालय की वेबसाइट या इस डायरेक्ट लिंक MDSU Fee PDF से पूरी लिस्ट देख सकते हैं।
क्या सेमेस्टर 3 और 5 के फॉर्म साथ भरे जा रहे हैं?
हाँ, यूजी के थर्ड और फाइव सेमेस्टर दोनों के एग्जाम फॉर्म एक साथ भरे जा रहे हैं।
पेमेंट के बाद फॉर्म का प्रिंट नहीं निकला तो क्या करें?
थोड़ा इंतज़ार करें और ‘Transaction Status’ चेक करें। अगर पेमेंट कट गया है और अपडेट नहीं हुआ तो हेल्पलाइन पर संपर्क करें।

