India Post Office Vacancy 2026: 28,000+ पद (GDS) जल्द भरें!

आज के इस लेख में हम बात करेंगे India Post Office Vacancy 2026 यानी ग्रामीण डाक सेवक भर्ती के बारे में। इस भर्ती का फॉर्म आपको कैसे भरना है, जिसकी ओटीआर (OTR) से लेकर फाइनल सबमिट तक की पूरी प्रक्रिया मैं दिखाने वाला हूँ। साथ ही इस भर्ती में जो भी प्रॉब्लम आ रही है, जैसे ओटीआर करने में या लॉगिन करने में, उन सबका समाधान भी आपको यहाँ मिलेगा। यह भर्ती विशेष रूप से 10वीं पास कैंडिडेट के लिए है और इसमें 28,000 से भी अधिक सीटों पर आवेदन मांगे गए हैं। 10वीं पास युवाओं के लिए यह बिना परीक्षा की सीधी भर्ती है, जिसमें डायरेक्ट चयन प्रक्रिया होती है।

India Post GDS Bharti 2026: मुख्य तिथियां और विवरण

अगर आप इस भर्ती का फॉर्म आवेदन करना चाहते हैं, तो सबसे पहले इसकी महत्वपूर्ण तारीखों और मुख्य बातों को इस टेबल के माध्यम से समझ लें:

विवरणजानकारी
पोस्ट का नामग्रामीण डाक सेवक (GDS) – शाखा पोस्टमास्टर (BPM), सहायक शाखा पोस्टमास्टर (ABPM), डाक सेवक
कुल पद28,000+ सीटें
योग्यता10वीं पास (बिना परीक्षा सीधी भर्ती)
आवेदन शुरू होने की तिथि30 जनवरी 2026
आवेदन की अंतिम तिथि14 फरवरी 2026
फॉर्म सबमिट करने की अंतिम तिथि16 फरवरी 2026
करेक्शन विंडो (सुधार)17 और 18 फरवरी 2026
आधिकारिक वेबसाइटindiapostgdsonline.gov.in
तैयारी के लिए बुकयहाँ क्लिक करके बुक खरीदें (Amazon)
अन्य बड़ी भर्तीराजस्थान 1 लाख सरकारी नौकरियां 2026 यहाँ देखें

ग्रामीण डाक सेवक भर्ती के लिए OTR रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

अगर आप GDS का फॉर्म भरना चाहते हैं, तो सबसे पहले अपने मोबाइल या लैपटॉप पर Google खोलें और ‘Online Update STM’ लिखकर सर्च करें। यहाँ आपको 10th Pass Govt Jobs 2026 वाले सेक्शन में पूरी जानकारी मिल जाएगी।

  • नया रजिस्ट्रेशन: अगर आप पहली बार साइट पर आए हैं, तो सीधे ‘Candidate Registration’ वाले बटन पर क्लिक कर दें। अपना मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी डालें और फिर जो OTP आएगा, उसे भरकर वेरीफाई कर लें।
  • अपनी डिटेल्स भरें: अब आपको अपना नाम (जो आपकी 10वीं की मार्कशीट में लिखा है), अपनी जन्मतिथि, जेंडर और मम्मी-पापा का नाम सही-सही भरना होगा। अपनी कैटेगरी भी ध्यान से चुनें।
  • लॉगिन कैसे करें: जैसे ही रजिस्ट्रेशन पूरा होगा, आपके फोन पर एक यूजर आईडी (User ID) और पासवर्ड आ जाएगा। बस, ‘Candidate Login’ पर क्लिक करें और ये डिटेल्स डालकर अंदर जाएँ।

पासवर्ड भूल गए तो? अगर पासवर्ड याद नहीं आ रहा या नहीं मिला, तो टेंशन न लें। ‘Forget Password’ वाले ऑप्शन पर क्लिक करके आप आसानी से नया पासवर्ड बना सकते हैं।

एजुकेशनल डिटेल और सर्कल का चुनाव

लॉगिन करने के बाद आपको ‘अप्लाई ऑनलाइन‘ पर क्लिक करना होगा। यहाँ आपको अपनी पर्सनल जानकारी जैसे शादी की स्थिति (Married/Single), दिव्यांगता की जानकारी और अपना एड्रेस (प्रेजेंट और परमानेंट) भरना होगा।

इसके बाद आता है GDS Online Form Kaise Bhare का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा—एजुकेशनल डिटेल।

  • अपना पासिंग सर्कल चुनें (जैसे बिहार, असम आदि)।
  • 10वीं पास करने का साल और बोर्ड का नाम चुनें।
  • अपना रिजल्ट टाइप (मार्क्स या सीजीपीए) बताएं।
  • सब्जेक्ट वाइज नंबर (English, Math, Science आदि) ध्यानपूर्वक भरें।

पोस्ट प्रेफरेंस (Post Preference) कैसे भरें?

क्वालिफिकेशन भरने के बाद आपको अपना डिवीजन चुनना होगा। डिवीजन चुनते ही आपको वहां की खाली सीटों की लिस्ट मिल जाएगी।

  • बीपीपीएम (BPM): ब्रांच पोस्ट मास्टर (सबसे अच्छा पद)।
  • एबीपीएम (ABPM): असिस्टेंट ब्रांच पोस्ट मास्टर।
  • डाक सेवक: तीसरा पद।

मेरी सलाह है कि आप ज्यादा से ज्यादा प्रेफरेंस दें ताकि आपके सिलेक्शन के चांस बढ़ जाएं। अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस को नंबर 1 पर रखें और इसी तरह क्रम बढ़ाते जाएं।

फोटो और सिग्नेचर को रिसाइज और अपलोड करना

India Post Office Vacancy 2026 में सबसे ज्यादा समस्या फोटो अपलोड करने में आती है। इसके लिए गाइडलाइन का पालन करें:

  • फोटो: जेपीजी फॉर्मेट, साइज 30 KB से 100 KB के बीच। बैकग्राउंड प्लेन रखें।
  • सिग्नेचर: साइज 20 KB से 100 KB के बीच। व्हाइट पेपर पर साइन करें।

फोटो रिसाइज करने के लिए आप Google पर ‘PI7 Image Tool‘ का उपयोग कर सकते हैं। वहां केबी (KB) सेट करें और 150-200 DPI के बीच फोटो डाउनलोड कर यहाँ अपलोड कर दें।

फाइनल सबमिट और प्रिंट आउट

फोटो-सिग्नेचर अपलोड करने के बाद ‘प्रीव्यू’ बटन पर क्लिक करके अपनी सारी जानकारी चेक कर लें। अगर सब कुछ सही है, तो ‘सबमिट एप्लीकेशन’ पर क्लिक करें। आपका फॉर्म सफलतापूर्वक जमा हो जाएगा। इसके बाद डैशबोर्ड पर जाकर ‘डाउनलोड पीडीएफ’ पर क्लिक करें और इसका प्रिंट आउट ले लें भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।

इस प्रकार आप GDS Merit List 2026 में अपना स्थान सुरक्षित करने के लिए सही तरीके से आवेदन कर सकते हैं। उम्मीद है कि आपने पूरी प्रक्रिया समझ ली होगी।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

Q 1: क्या इस भर्ती के लिए कोई परीक्षा देनी होगी?

नहीं, यह 10वीं के अंकों के आधार पर होने वाली सीधी भर्ती है। इसमें कोई लिखित परीक्षा नहीं होती।

Q. 2: फोटो का बैकग्राउंड कैसा होना चाहिए?

फोटो का बैकग्राउंड प्लेन होना चाहिए, सफेद या हल्का रंग सबसे अच्छा माना जाता है।

Q. 3: अगर पासवर्ड भूल जाएं तो क्या करें?

आप वेबसाइट पर ‘फॉरगेट पासवर्ड’ के विकल्प पर क्लिक करके अपना रजिस्ट्रेशन नंबर डालकर नया पासवर्ड बना सकते हैं।

Q. 4: एक साथ कितने पदों के लिए प्रेफरेंस दे सकते हैं?

आप अपने डिवीजन के सभी उपलब्ध पदों के लिए प्रेफरेंस दे सकते हैं। मेरी सलाह है कि आप सभी विकल्प चुनें।

Q. 5: फॉर्म में सुधार (Correction) कब कर सकते हैं?

अगर फॉर्म भरते समय कोई गलती हो गई है, तो आप 17 और 18 फरवरी 2026 को इसमें सुधार कर सकते हैं।

India Post Office Vacancy 2026

Affiliate Disclosure: This page contains Amazon affiliate links. If you purchase through these links, we may earn a commission at no extra cost to you.

Leave a Comment